बसना : लकड़ी चोरी की बात को लेकर पड़ोसी ने की मारपीट - CG Sandesh

बसना : लकड़ी चोरी की बात को लेकर पड़ोसी ने की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको में लकड़ी चोरी की बात को लेकर पडोसी ने वाद विवाद कर महिला कि पिटाई कर दी. रेनुका ताण्डी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
 
रेनुका ताण्डी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 21 अप्रैल को उसकी दादी सास शांति पड़ोसी के खेत के मेड़ में रखे जलाऊ लकड़ी में से एक दो लकड़ी को उठा ली थी. लकड़ी उठाते देखकर उसके पड़ोसी रोहित सागर की पत्नी चिल्लाई तब शांति ताण्डी वहीं पर लकड़ी को छोंड दी.

दोपहर करीब 12:30 बजे शांति जब घर आई तो रोहित सागर और उसके परिवार के लोग लकड़ी चोरी किये हो कहकर झगड़ा विवाद करने लगे, तभी अचानक रोहित सागर मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी डंडा से शांति के बांए तरफ कंधा में मारे हैं. रेनुका बीच बचाव करने गई तो रोहित सागर की भतिजी अन्नु सागर ने उसे हांथ थप्पड से मारपीट कर गला दबा दिया, जिससे उसे चोंटे आई है.

मामले कि रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित सागर, अन्नु सागर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें