सोने-चाँदी के रेट में आई गिरावट, दोनों के कीमत गिरकर हुई इतन... - CG Sandesh

सोने-चाँदी के रेट में आई गिरावट, दोनों के कीमत गिरकर हुई इतनी

शादियों के सीजन में सोने-चाँदी खरीदने वाले के लिए खुशखबरी है. वैश्विक बाजारों में सोने-चाँदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 345 रुपये के नुकसान के साथ 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 675 रुपये की गिरावट के साथ 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।



एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने की कीमत 345 रुपये की गिरावट के साथ 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,982 डॉलर प्रति औंस रह गया, चांदी भी घटकर 24.95 डॉलर प्रति औंस पर रही।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें