CM गहलोत कर सकते है माली समाज के लिए बड़ा ऐलान! इशारों में सम... - CG Sandesh

CM गहलोत कर सकते है माली समाज के लिए बड़ा ऐलान! इशारों में समझाया हम बात करने को तैयार, हाईवे जाम न करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने इस समय परेशानियों की कोई कमी नहीं है। इस समय उनका खुद का समाज ही सड़कों पर उतर आया है। पिछले पांच दिनों से माली समाज आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर-आगरा हाईवे जाम करके बैठा है। जिसके चलते राहगिरों को परेशानी हो रही है।


हाईवे जाम होने के कारण वाहनों को 50 किलोमिटर का अधिक चक्कर लगाके जयपुर पहुंचना पड़ रहा है। इधर जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर मीडियो से बात की। उन्होंने कहा की आंदोलनकारी हाइवे जाम ना करें, वे  सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री से इस विषय में बात करें। मैं खुद भी उनसे बात करने को तैयार हूं।

आपकों बतादें कि माली-सैनी और कुशवाहा समाज आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर में आंदोलनरत है। इसे लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी भी कह रहे हैं कि जातिगत आधार पर जनगणना होनी चाहिए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें