अमित शाह ने कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक - CG Sandesh

अमित शाह ने कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनावा है और उसके पहले भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ वहां की क्षेत्रिय पार्टियां भी एक्टिव हो चुकी है। इसके साथ ही जनसभाओं का दौर भी लगतार जारी है। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है।

 

 


शाह ने आगे कहा की भाजपा कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अपनाए गए आरक्षण ‘फार्मूले’ को लागू करेगी। अमित शाह ने लोगों को संबेधित करते हुए कहा की भाजपा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने की क्षमता के आधार पर टिकट दिया है, न कि बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक के आधार पर।

वहीं उन्होंने दावा किया कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे। उन्होंने बताया कि हुबली-धारवाड़ ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें