बसना में लगने वाले मीना बाजार पर रोक लगाने की मांग
महासमुदं जिले के नगरीय क्षेत्रों में धारा 144 लागू है. इसी बीच बसना नगर में मीना बाजार लगाने की तैयारी की जा रही है.
बसना में लगने वाले मीना बाजार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है. वार्ड नं. 13 निवासी अमित अग्रवाल ने एसडीएम को दी अपनी ज्ञापन में बताया है की बसना नगर में मीना बाजार का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है, जिसमें मौत का खेल, खेल के नाम पर जुआ चलाने की भी तैयारी चल रही है व बसना में बाहरी लोगों के आने से माहौल खराब होने की संभावना है.
उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि मौत के कुंए में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का इन्श्योरेन्स, फिटनेस व वाहन चालकों का बीमा नहीं होता है, झुले में बैठे हुए सभी व्यक्तियों का इन्श्योरेन्स होना आवश्यक है, झुले का फिटनेस भी होना आवश्यक है, सभी दुकान संचालकों का नाम, मोबाईल नंबर, आधार कार्ड होना भी आवश्यक है, 
ज्ञापन में बताया गया है की पूर्व में सरायपाली में दुर्घटना से हुई मौत के कारण मौत कुंआ का संचालन प्रतिबंधित है. मीना बाज़ार के शुरू होने पर धारा 144 का उल्लंघन होना निश्चित है. इन्ही कारणों से मीना बाजार संचालन पर रोक लगाने की मांग की गयी है.