महंगाई राहत कैंप पर BJP MLA का हंगामा, सीएम गहलोत ने बोल दी ... - CG Sandesh

महंगाई राहत कैंप पर BJP MLA का हंगामा, सीएम गहलोत ने बोल दी बड़ी बात, ऐसा पहली बार देखा

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने का काम कर रहे है और दो दिनों से प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे है। जिसके तहत लोग रजिस्ट्रेशन करवाकर 10 योजनाओं का लाभ सीधा ले सकते है। लेकिन ये भी भाजपा को रास नहीं आ रहा है।

 


राहत कैम्पों को लेकर सियासी पारा भी उबाल पर है। इधर राजस्थान के कोटा के रामगंजमंडी में आयोजित महंगाई राहत कैम्प पर भाजपा विधायक मदन दिलावर ने हंगामा किया। शिविर की अव्यवस्थाओं पर भड़कते हुए दिलावर ने वहां मौजूद अफसरों और स्टाफ को खूब खरी-खरी सुनाई। विधायक ने लैपटाप की पिन निकालकर शिविर के कार्य को बंद किया और सरकार के आयोजन में व्यवधान पैदा किया। जिसके बाद उन पर रात को प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

इस मामले में प्रदेश के सीएम ने भी दिलावर पर निशाना साधा और कहा 50 वर्षों के राजनीतिक करियर में पहली बार देख रहा हूं की कोई पार्टी जनता को महंगाई से मिलने वाली राहत का भी विरोध कर रही है। गहलोत ने ट्वीट किया और लिखा भाजपा के एक विधायक ने महंगाई राहत कैंप को बंद करने का प्रयास किया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें