बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लिमदरहा में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 25 अप्रैल को पुलिस को मुखबीर ने मोबाईल फोन के जरिये सूचना दी कि ग्राम लिमदरहा में एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री के लिए छुपा कर रखा है.
पुलिस ने ग्राम लिमदरहा पहुंचकर घेराबंदी कर बाबूलाल भोई पिता नारायण भोई उम्र 39 वर्ष निवासी लिमदरहा को पकड़ा. आरोपी घर के बाड़ी में एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब छुपा कर रखा था, जिसे जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से उसे गिरफ्तार किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें