पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जल्द ही होगी जारी - CG Sandesh

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जल्द ही होगी जारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी हैं। पीएम मोदी ने 13वीं किस्त फरवरी में जारी की थी और अब 14वीं किस्त अगले कुछ हफ्तों में जारी होने की उम्मीद है। पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त मई के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पीएम-किसान योजना से पात्र किसानों को तीन किश्तों में हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं। किसानों को अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में 3 किश्तों में राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डाली जाती है।

लाभार्थी का स्टेटस ऐसे चेक करें -

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – pmkisan.gov.in पर लॉग इन करें।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘Farmers Corner’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप ‘Beneficiary Status’ टैब पर क्लिक करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद, ‘डेटा प्राप्त करें’ विकल्प चुनें
  • इसके बाद स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस आ जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें