बसना : तेज़ रफ़्तार पिकअप की चपेट में आया बाइक सवार - CG Sandesh

बसना : तेज़ रफ़्तार पिकअप की चपेट में आया बाइक सवार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर के धान मण्डी के पास पिकअप वाहन की ठोकर से मोटर सायकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

ग्राम डोंगरीपाली (उडिसा) निवासी शोकिलाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि 29 मार्च को उसका लड़का हीम्मत लाल सतनामी ग्राम ढाबा अपने ससुराल से मोटर सायकल सीटी 100 क्रं0 OD17T5246 में घर डोंगरीपाली जा रहा था. सुबह करीब 8 बजे गढफुलझर के धान मण्डी के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक OD26A5480 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लारवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे हीम्मत लाल को गंभीर चोट लगा. उसे ईलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बसना में भर्ती किये थे. उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर उसे बुरला उडिसा में ईलाज कराये.

29 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें