बसना : एक गाँव से दूसरे गाँव ले जा रहा था अवैध शराब, लेने और... - CG Sandesh

बसना : एक गाँव से दूसरे गाँव ले जा रहा था अवैध शराब, लेने और देने वालों पर हुई कार्रवाई

बसना : चौकी भंवरपुर क्षेत्र के एक गाँव से दूसरे गाँव अवैध शराब ले जाने वाले पर कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने लेने और देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

चौकी भंवरपुर पुलिस को 29 अप्रैल को मुखबिर से सुचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम दुरूगपाली से महुआ शराब लेकर जा रहा है जो ग्राम धुमाभांठा के बालकराम भैना को बिक्री हेतु देग.
सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर इंतजार कर रही थी. उसी समय विद्यासागर यादव पैदल एक पीले रंग की 05 लीटर वाली जरकीन लेकर आया और दूसरे व्यक्ति बालकराम भैना को दे रहा था. उसी वक्त पुलिस पार्टी ने दबिस देकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा.

पुलिस ने शराब देने वाला वाले विद्यासागर यादव पिता सुशील यादव उम्र 28 वर्ष निवासी दुरूगपाली एवं शराब लेने वाले बालकराम भैना पिता गांडाराय भैना उम्र 57 वर्ष निवासी धुमाभांठा पर कार्रवाई की.
आरोपियों के कब्जे से जरकिन में भरी करीब 03 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 3000 ML जप्त किया गया. आरोपीगण का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें