महासमुंद :कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से की बोरे बासी खाने की अपील
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले वासियों को बोरे बासी खाने की अपील की है। उन्होंने अपने एक संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर राज्य वासियों से बोरे बासी खाने की अपील की है। इसी तारतम्य में उन्होंने कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ राज्य का पारंपरिक व्यंजन है। 1 मई को श्रमिक दिवस भी मनाया जाता है।
जैसा की विदित है कि राज्य के विकास में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। बोरे बासी भी पौष्टिकता से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए हित कारक हैं ।उन्होंने कल 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों से बोरे बासी खाने अपील की है। उन्होंने कहा कि आइए गर्व से खाएं बोरे बासी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें