मोदी सरकार ने ब्लॉक किए 14 मोबाइल ऐप्स, इन पर आते थे पाकिस्त... - CG Sandesh

मोदी सरकार ने ब्लॉक किए 14 मोबाइल ऐप्स, इन पर आते थे पाकिस्तान से मैसेज

mobile apps – केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। केंद्र सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया है। ( mobile apps ) जानकारी के अनुसार, ये सभी ऐप्स कथित रूप से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे। इन ऐप्स के माध्यम से आतंकवादी समूह अपने समर्थकों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ बातचीत करते थे।इसके अलावा पाकिस्तान से निर्देश प्राप्त करने के लिए भी इनका उपयोग किया जा रहा था।

मोदी सरकार ने ब्लॉक किए 14 मोबाइल ऐप्स

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से ये बड़ा कदम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद उठाया गया है। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि, एजेंसियां द्वारा ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादियों द्वारा आपस में बातचीत करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नज़र रख जा रही है।


कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं

अधिकारी ने आगे बताया हैं कि, एक संचार को ट्रैक करते वक्त, एजेंसियों ने पाया कि, कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं। ऐसे में हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने रक्षा बलों, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी समूहों के इस्तेमाल किए जा रहे 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है।

प्रतिबंधित ऐप में क्रिप्टवाइजर

प्रतिबंधित ऐप में क्रिप्टवाइजर (Crypviser), एनिग्मा (Enigma), सेफस्विस (Safeswiss), विकरमे (Wickrme), मीडियाफायर (Mediafire), ब्रियर (Briar), बीचैट (BChat), नंदबॉक्स (Nandbox), कॉनियन (Conion), आईएमओ (IMO), एलिमेंट (Element), सेकेंड लाइन (Second Line), जंगी (Zangi) और थ्रेमा (Threema) शामिल हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें