बागेश्वर धाम सरकार की कथा में 95 ईसाई बने सनातनी - CG Sandesh

बागेश्वर धाम सरकार की कथा में 95 ईसाई बने सनातनी

सागर में चल रही बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का रविवार (30 अप्रैल) को सातवें दिन समापन हो गया। यहां कथा के आखिरी दिन 95 लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की। इस दौरान मंच से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वापसी करने वालों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि “आगे कोई बड़ा प्रलोभन मिलेगा तो क्या फिर चले जाओगे?” इसके जवाब में लोगों ने कहा कि हम आपसे प्रेरित होकर सनातन धर्म में आए हैं। अब कभी वापस नहीं जाएंगे।

‘हिंदू को बिखरने नहीं दूंगा’- Dhirendra Krishna Shastri

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब तक शरीर में सांस रहेगी तब तक हिंदू को बिखरने नहीं दूंगा। इस बीच कथा में उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि बारिश हो रही है। जमीन जरूर गीली है। लेकिन जमीर गीला नहीं होना चाहिए। जिस यज्ञ में बारिश हो जाती है, वो यज्ञ सफल हो जाता है। मैं कह रहा था कि सागर में कुछ बड़ा होने वाला है। आज कुछ परिवार सनातन धर्म में वापसी कर रहे हैं। इसमें 50 से अधिक परिवारों के 95 लोगों शामिल हैं, जो भ्रमित होकर अन्य धर्म में चले गए थे।

 


कथा के अंतिम दिन भावुक हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

कथा के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि सागर के पागलों आप सभी धन्य हो आज यहां मेरी कथा का अंतिम दिन है। यहां जैसी भक्ति कहीं नहीं देखी मुझे आप सबकी आदत हो गई है। जल्द ही फिर आऊंगा और आप सभी को राम कथा सुनाऊंगा। कथा के दौरान जमकर बारिश हुई, देर रात से ही लोग बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन करने हजारों की संख्या में मौजूद थे। बारिश में भीगते श्रद्धालुओं को देख वह बार-बार बाल्कनी से आकार लोगों का अभिवादन करते रहे। साथ ही सहयोगियों को व्यवस्थाएं बनाये रखने के लिए निर्देशित करते रहे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें