कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, फ्री बिजली, मुफ्त बस यात्र... - CG Sandesh

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, फ्री बिजली, मुफ्त बस यात्रा के साथ और भी कई बड़े ऐलान

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Karnataka Election 2023) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मौजूद रहे। कांग्रेस ने फ्री बिजली, फ्री अनाज, बेरोजगारी भत्ता जैसे कई लोकलुभावने वादे किए हैं।


कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें

  • अन्नभाग्य योजना शुरू होगी। इसके तहत बीपीएल परिवार के हर शख्स को अपनी पसंद का 10 किलो अनाज मिलेगा।
  • ग्रह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
  • गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये मिलेंगे।
  • युवानिधि योजना के जरिए दो साल के लिए बेरोजगार ग्रेजुएट को हर महीने तीन हजार रुपये, जबकि डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये प्रति महीना मिलेगा।
  • प्रदेश की सभी महिलाएं कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

बीजेपी भी जारी कर चुकी है घोषणा पत्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र (विजन डॉक्युमेंट) जारी कर दिया है। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने सबसे बड़ा वादा राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लाने का किया है।

भाजपा के घोषणापत्र की मुख्य बातें

  • कर्नाटक में यूनिफार्म सिविल कोड लाएगी भाजपा
  • BPL परिवार को 3 मुफ्त सिलेंडर और प्रतिदिन आधा लीटर दूध का वादा
  • अटल आहार केंद्र स्थापित कर किफायती भोजन देने की घोषणा



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें