PM Modi का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बयान- ‘पहले श्री राम को... - CG Sandesh

PM Modi का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बयान- ‘पहले श्री राम को ताले में बंद किया, अब बजरंगबली को बंद करने की बात’

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) धुआंधार चुनावी रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के होसपेत शहर में रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प ले रहे है।

 


पीएफआई और बजरंगदल को बैन करेगी कांग्रेस

10 मई को कर्नाटक में मतदान होना है, जिसको देखते हुए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में सबसे बड़ा वादा किया है कि सरकार बनने पर पीएफआई के साथ ही बजरंग दल पर बैन लगा दिया जाएगा। इसी घोषणा पत्र को लेकर अब पीएम मोदी ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने रैली में कही ये बात\

पीएम मोदी (PM Modi) ने रैली में कहा, ‘आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है। यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।’

कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई आंच नहीं आने देगी। साथ ही बीजेपी कर्नाटक के विकास के लिए, यहां के लोगों को आधुनिक सुविधा और नए अवसर देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने दशकों के अपने शासन के दौरान गांवों और शहरों के बीच खाई को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था लेकिन बीजेपी सरकार इस खाई को कम करने में लगातार जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि आज हमारे गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं पहले से ज्यादा गति से पहुंच रही हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें