Birthday Special: अशोक गहलोत इस प्रकार बने राजनीति के जादूगर... - CG Sandesh

Birthday Special: अशोक गहलोत इस प्रकार बने राजनीति के जादूगर, तीन प्रधानमंत्रियों के साथ कम करने का मिला मौका

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 मई 1951 को हुआ था। वह 72 साल के हो गए। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अशोक गहलोत से जुड़ी कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत एक समय अपने पिता लक्ष्मण सिंह के साथ जादूगरी किया करते थे। इसी कारण उन्हें गिलीबिली भी कहा जाता था। इसके बाद वह राजनीतिक के जादूगर बन गए।


अशोक गहलोत पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान ही राजनीति में उतर गए थे।  वह पीजी के दौरान ही कांग्रेस के छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का हिस्सा बने। हालांकि विश्वविद्यालयी चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी। अशोक गहलोत पहली बार साल 1980 में सांसद बने। इसके बाद उन्होंने 1984, 1991, 1996 और 1998 में जीत हासिल की।

उन्हें तीन प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी.वी.नरसिम्हा के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे। वह अभी तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें