बसना : शासकीय विभागों में लिखा जाएगा योगेश कुमार बढ़ाई का ना... - CG Sandesh

बसना : शासकीय विभागों में लिखा जाएगा योगेश कुमार बढ़ाई का नारा, आदेश जारी

बसना क्षेत्र के ग्राम  मोहगांव निवासी  योगेश कुमार बढ़ाई,पिता मीनकेतन बढ़ाई द्वारा निर्मित नारा "एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य" को मोहम्मद अकबर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के.पी.राजपूत अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अटल नगर रायपुर, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशा.राज./सम.) छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा स्वनिर्मित नारा को राज्य शासन में स्थान प्रदान करने के आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेश पारित हुआ था जिसके तहत पंकज राजपूत वन मंडल अधिकारी सामान्य वन मंडल महासमुंद के आदेशानुसार 1 मई को जयकांत गण्डेचा वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा, एस.आर.निराला वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना , के.के.ठाकुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा ने समस्त विद्यालय एवं अन्य सभी अधीनस्थ कार्यालयों पर दीवाल लेखन हेतु आदेश पारित किया है, जो योगेश कुमार बढ़ाई एवं मोहगांव वासियों एवं अंचल वासियों के लिए गर्व की बात है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें