बसना : पेट्रोल पंप के पास से अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बसना पुलिस ने 2 मई को मुखबिर की सुचना पर एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंघनपुर से मोहका जाने का मार्ग पेट्रोल पंप के पास मनीराम भोए नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है. वह ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा है.
मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मनीराम भोए पिता सनत भोए उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 07 ताजनगर झिलमीला सरायपाली को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर एक 20 लीटर वाले डिब्बा में करीबन 20 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी मनीराम भोए का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें