बसना : राइस मीलों से निकलने वाले अपशिष्टों से लोग परेशान; एस... - CG Sandesh

बसना : राइस मीलों से निकलने वाले अपशिष्टों से लोग परेशान; एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

ग्रामीणों ने राइस मिलर्स के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर उग्र जन आन्दोलन की दी चेतावनी

बसना ब्लॉक के ग्राम दुधीपाली स्थित राइस मीलों से निकलने वाले अपशिष्ट के वजह से ग्रामीण परेशान हैं. प्रदुषण से परेशान ग्राम पंचायत दुधीपाली एवं परसकोल चौक में रहने वाले किसान और व्यापारियों ने राइस मीलों से होने वाली परेशानी को दूर करने के सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में बताया गया है कि उनके आस पास स्थित समस्त अरवा एवं उसना राईस मीलों से निकलने वाले अपशिष्ट, गंदा पानी पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है. भूंसे और राख खुले में उड़ रहे हैं, जिससे आस पास स्थित लोगों का जीवन दिन प्रतिदिन कष्ट कारक बनता जा रहा है. खुले छत हों या घर का आँगन या बाड़ी हर जगह इसका असर देखने को मिलता है. लोगों के लिए खुले माहौल में निकलना पीड़ा दायक हो गया है. यहाँ से गुजरने वाले राहगीर भी इससे परेशान हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि उनके बार-बार अनुरोध करने के बावजूद शासन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है. केवन आश्वासन दे दिया जाता है. ग्रामीणों ने बताया की उन्होंने पहले भी इसकी शिकायत बसना तहसीलदार एवं ऑनलाइन जनदर्शन में कलेक्टर से की है परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. ग्रामीणों ने राइस मिलर्स के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर उग्र जन आन्दोलन की चेतावनी भी दी है.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें