BIG ACCIDENT : ऑल्टो कार पर पलटा टैंकर, 9 लोगों की मौत - CG Sandesh

BIG ACCIDENT : ऑल्टो कार पर पलटा टैंकर, 9 लोगों की मौत

राजस्थान। जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा हो गया है। यहां एक टैंकर ऑल्टो कार पर पलटने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जियारत करने अजमेर जा रहे थे। हादसा हाईवे पर दूदू के पास हुआ।



हादसा दूदू के के रामनगर इलाके में दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। यहां सड़क से गुजर रहा एक टैंकर का टायर फट गया और वो अनियंत्रित होकर नजदीक से जा रही ऑल्टो कार पर पलट गया। इसमें कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 8 लोग एक ही परिवार के थे। सभी लोग जियारत करने अजमेर जा रहे थे। खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें