शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला...श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास का ... - CG Sandesh

शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला...श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास का होगा गठन

शिवराज कैबिनेट ने अहम फैसला लेते हुए श्री रामचंद्र पथ गमन (MP CABINET MEETING)न्यास की स्थापना और गठन की स्वीकृति प्रदान की गई है। गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट में हुए (MP CABINET MEETING)फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि दतिया में हवाई पट्टी को उड़ान योजना में सम्मिलित करना प्रस्तावित किया गया है। इसी के साथ सागर में चिकित्सा महाविद्यालय में 100 से 250 एमबीबीएस सीट वृद्धि भी कैबिनेट ने स्वीकृत की है।


अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • श्रीरामचंद्र पाठ गमन न्यास की स्थापना और गठन की कैबिनेट में मिली मंजूरी
  • दतिया में हवाई पट्टी को उड़ान योजना में सम्मिलित करना प्रस्तावित किया
  • सागर में चिकित्सा महाविद्यालय में 100 से 250 एमबीबीएस सीट वृद्धि की कैबिनेट ने स्वीकृत किए है
  • अभावग्रस्त कलाकारों की वित्तीय सहायता 1500 से बढ़ाकर 5000 रुपए तक मिलेगा
  • ई- नगर पालिका पोर्टल में 16 मॉड्यूल में 24 प्रारंभ की गई हैं, 200 करोड़ का अनुमानित व्यय होगा
  •  मंदसौर में नया एसडीएम कार्यालय मल्लाहरगढ़ में बनेगा, जिनमे 109 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे, जिनमे 11 कुल नए पद स्वीकृत किए गए
  • सागर में नवीन अनुविभाग जैसीनगर बनेगा जिसमे तहसील, मंडल और उनके पद स्वीकृत का निर्णय 126 हल्के समाविष्ट होंगे
  • सीहोर में दोराहा नई तहसील होगी इसमें 41 पटवारी हल्के शामिल होंगे
  •  किसानों के हित में हर जिले में 2 एफपीओ बनेगा



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें