Breaking : सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नदी के किनारे ... - CG Sandesh

Breaking : सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नदी के किनारे पड़ी मिला मलवा, दोनों पायलट घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को मड़वा नदी के किनारे सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो पायलट और एक वायुसेनाकर्मी घायल हो गए। सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने बताया कि तीनों घायलों को उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया (Army Helicopter Crashed Breaking) है।


उन्होंने बताया कि सेना का उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर ध्रुव संचालन उड़ान पर था और पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे पर इसे किश्तवाड़ जिले में मड़वा नदी के किनारे के निकट आपात स्थिति में उतरना पड़ा। जानकारी के अनुसार पायलट ने वायु नियंत्रण कक्ष को हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने और आपात स्थिति में उतरने की जानकारी दी (Army Helicopter Crashed Breaking) थी।

सतह के समतल ना होने और उतरने के लिए उपयुक्त जगह नहीं होने के कारण हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया। दुर्घटना के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया

और सेना की बचाव टीमों ने दोनों पायलट और एक वायु सेना कर्मी को घायल अवस्था में उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती (Army Helicopter Crashed Breaking) कराया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें