KARNATAKA ELECTION: बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो, हुबली ... - CG Sandesh

KARNATAKA ELECTION: बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो, हुबली में सोनिया गांधी की रैली

 कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा (KARNATAKA ELECTION)रोड शो करेंगे। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

सोनिया गांधी भी आज कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगी। वह हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। सोनिया पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। सोनिया लंबे समय बाद किसी चुनाव प्रचार में नजर आएंगी। बता दें, कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को एक चरण में मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


राहुल गांधी भी करेंगे रोड शो

इसके अलावा राहुल गांधी भी बेलगावी में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। राहुल गांधी के भी 7 मई को बेंगलुरु में रोड शो करने का कार्यक्रम है।

 
10 मई को होना है मतदान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए एक ही चरण में 10 मई को वोट डाले जाने हैं। 10 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार 8 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा। चुनाव नतीजे 13 मई को आने हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें