बसना : सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

बसना थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. ग्राम बिटांगीपाली पूल के पास NH 53 रोड़ अज्ञात वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मार दी. गम्भीर रूप से घायल मोटर सायकल सवार को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्राम सलडीह निवासी थबीर साहू ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अलेख साहू पिता परमेश्वर उम्र 30 साल 4 मई को शाम करीब 4 बजे घरेलू काम से अपने मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GB 0175 से सरायपाली कुटेला गया था. वह अपने घर सलडीह लौट रहा था.

शाम करीब 6 बजे वह NH 53 रोड़ बिटांगीपाली पूल के पास पहुंचा था तभी किसी अज्ञात वाहन के चालक ने विपरित दिशा से आकर अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर अलेख के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे अलेख के सिर में गंभीर चोंट आई.

गंभीर रूप से घायल अलेख को डायल 112 वाहन के माध्यम से ईलाज के लिए सीएचसी बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया;  मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूध्द 304-A-IPC अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें