दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल ...विधानसभा चुनाव से पहले BJP क... - CG Sandesh

दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल ...विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका

पूर्व मंत्री दीपक जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। भोपाल में 74 गले स्थित सरकारी आवास बी-30 से वे पिता कैलाश जोशी की तस्वीर साथ लेकर PCC दफ्तर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वॉइन की।

 


जोशी ने कहा, भाजपा ने जनसंघ की विचारधारा को कहीं न कहीं विलोपित कर दिया। देवास की किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी चाहेगी तो बुधनी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। दीपक के साथ दतिया जिले से विधायक रहे राधेलाल बघेल भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

​​​​​​देवास से भोपाल रवाना होने से पहले जोशी ने सुबह खेड़ापति मंदिर में दर्शन किए। बड़ी बहन ने मंगल तिलक किया। समर्थकों ने उन्हें फरसा देकर रवाना किया। देवास में उन्होंने कहा, भाजपा में लॉलीपॉप देख – देखकर मेरा शुगर लेवल बढ़ गया है। अब शुगर लेवल घटाने के लिए शिष्टाचार वाली पार्टी में जाना है। जोशी ने आगे कहा, अटल जी को अपना भगवान मानता हूं और मानता रहूंगा। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। मेरे पास ईमानदारी के सिवा कुछ नहीं है। आज इसे कांग्रेस में लेकर जा रहा हूं। किसी भी तरह का कार्य हो, बिना पैसे लिए और दिए बिना नहीं हो रहा है, ऐसी भाजपा को आज मैं छोड़ रहा हूं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें