नशे में धुत शख्स को चोरी के आरोप में भीड़ ने पीटा, नशा उतरा त... - CG Sandesh

नशे में धुत शख्स को चोरी के आरोप में भीड़ ने पीटा, नशा उतरा तो बोला-पुलिस वाला हूं

बिहार। पटना में एक म्यूजियम में महिला का पर्स चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों की भीड़ ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। नशे में धूत युवक को मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना शुक्रवार की है। जब शनिवार को युवक का नशा उतरा तो उसने पुलिस वालों को बताया कि वो बिहार पुलिस में एक कॉन्स्टेबल है और पटना के पुलिस लाइन में तैनात है।


पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात प्रेम पांडे जब महिला का पर्स छीन कर भाग रहा था, उस वक्त वो नशे की हालत में था। उसके साथ एक 10 साल का लड़का भी था। भीड़ ने उसके साथ भी मारपीट की थी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को थाना ले आई। यहां जांच के दौरान युवक के पास से पुलिस का एक आई कार्ड बरामद हुआ, लेकिन दोनों इतने नशे में थे कि पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई है। सुबह शनिवार को युवक के बारे में पुलिस को पता चला कि वो पुलिसकर्मी है। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें