बंदूक और जिन्दा कारतूस बरामद...1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्ता... - CG Sandesh

बंदूक और जिन्दा कारतूस बरामद...1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

मोहला-मानपुर। पुलिस ने एक लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 11 मामले पंजीबद्ध हैं।

अंबागढ़ चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में कुछ नक्सली घात लगाए हुए हैं। सूचना के आधार पर मदन वाडा़ थाना प्रभारी के साथ जिला बल एवं डीआरजी की टीम सहपाल, कोडे़खुर्से, खुर्सेकला, बोरकन्हार क्षेत्र लिए रवाना हुई। इस दौरान पुलिस पार्टी को देख कर दो तीन व्यक्ति छुपते दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस को अपना नाम प्रेम गावडेँ उर्फ चेनू घावडे़ बताया।


पूछताछ करने पर पता चला कि गिरफ्त में आया आरोपी मदनवाडा़ थाना क्षेत्र के ग्राम सहपाल का निवासी है, जो मदनवाड़ा-कोड़ेखुर्से एलओएस का सक्रिय सदस्य है। जिस पर 1 लाख रूपये का इनाम है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ अलग-अलग स्थानों में विभिन्न धाराओं के तहत 11 अपराध दर्ज हैं। नक्सली प्रेम गावडे़ मोहला- मानपुर -अंबागढ़ चौकी जिले में सक्रियता के साथ काम कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर पुलिस ने एक 12 बोर का बंदूक और 4 नग कारतूस बरामद किया है। मदनवाडा़ पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें