बसना : LIC एजेंट की कार को ट्रक ने मारी ठोकर - CG Sandesh

बसना : LIC एजेंट की कार को ट्रक ने मारी ठोकर

बसना के पदमपुर रोड़ पर ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी. वार्ड नं. 11 साईं बिहार बसना निवासी कार चालक प्रकाश चन्द्र साहू ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

प्रकाश चन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एलआईसी ऐजेन्ट का काम करता है. 5 मई को रात करीब 08:30 बजे के वह अपनी कार क्रमांक CG06 GJ 2826 में ग्राम रसोडा से अपने घर बसना आ रहा था. 

पदमपुर रोड थाना के सामने सोनी पान ठेला के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG22 J 6012 का चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर ओव्हरटेक करते हुए कार को सामने चक्के के साईड तरफ ठोकर मार दिया. ठोकर मारने से कार के सामने का दाहिने साईड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें