दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत... ट्रैक्टर ने कार को मारी जोर... - CG Sandesh

दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत... ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार टक्कर

बिहार।  नालंदा जिले में शादी के चंद घंटे बाद ही दूल्हा-दुल्हन की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. एक पल में दो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. जिस कार में दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहा था उसे रेत से भरे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. कार सड़क से नीचे उतर गई. दूल्हा और दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दूल्हे का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रैक्टर चालक मौका देख फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना बिहार के नालंदा जिले के पुरैनी गांव की है.

शुक्रवार को गिरियक के सतौआ गांव के रहने वाले कारू चौधरी की बेटी पुष्पा कुमारी (20 साल) की शादी नवादा के महराना गांव के रहने वाले श्याम कुमार (27 साल) के साथ हुई थी. इनोवा कार में श्याम अपनी दुल्हन पुष्पा और बहनोई के साथ अपने गांव महाराना के लिए निकला था.



दोपहर करीब 3-4 बजे के बीच उनकी गाड़ी पुरैनी गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में श्याम और पुष्पा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. श्याम का बहनोई और कार का ड्राइवर इस बुरी तरह से घायल हो गए.

मौके से फरार हुआ ट्रैक्टर चालक

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के शव को मर्चुरी भिजवाया और गंभीर घायल बहनोई को इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया. कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां

घटना के बारे में जैसे ही परिवारों को जानकारी मिली तो वहां मातम छा गया. एक ही पल में खुशियां गम में बदल गईं. लोगों का कहना था कि हमने तो बेटी को खुशी-खुशी विदा किया था, क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें