जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम...IMD ने जारी किया चक्रव... - CG Sandesh

जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम...IMD ने जारी किया चक्रवाती तूफान ‘मोका’ को लेकर अलर्ट

New Delhi: देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश (Weather Forecast) के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में एक दिन पहले बूंदाबांदी भी हुई थी। मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा दक्षिण भारत के भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार से आकाश साफ हो जाएगा और तापमान बढ़ना शुरू होगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।


इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने तूफान से प्रभावित (Weather Forecast) इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के इलाकों में 8 से 12 मई तक अधिक जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी और दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर एक चक्रवाती प्रसार के असर से अगले कुछ दिनों में एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।

यूपी में छाए रहेंगे बादल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। हालांकि, IMD ने बताया कि आज बारिश की संभावना बहुत ही कम हैं, लेकिन तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

8 से 12 मई तक भारी बारिश की संभावना

IMD ने अंडमान और निकोबार (Weather Forecast) द्वीप समूह में 8 मई से 12 मई तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में आज बारिश की संभावना है। साथ ही पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें