स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, फोरेंसिक टीम जांच में जुट... - CG Sandesh

स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट में सोमवार सुबह ठीक उसी जगह पर फिर धमाका हुआ जहां शनिवार की देर रात धमाका हुआ था। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल कब्जे में लिए हैं।


जहां धमाका हुआ वहां एक कार भी खड़ी थी जिसके शीशे टूट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है। शनिवार सुबह हुए धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह खुद मौके पर पहुंचे है और बम निरोधक दस्ते को भी सतर्क कर दिया गया है। शहर के सीवर के गटरों का भी मुआयना किया जा रहा है। मौके पर कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं जिनकी जांच फोरेंसिक टीम कर रही। पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर तलाशी ली, इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा।

पुलिस ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करने से पहले तथ्य की जांच करने का आग्रह किया और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें