नारी सम्मान योजना कल होगी लॉन्च...छिंदवाड़ा से कमलनाथ करेंगे... - CG Sandesh

नारी सम्मान योजना कल होगी लॉन्च...छिंदवाड़ा से कमलनाथ करेंगे इसकी शुरुआत

लाड़ली बहना योजना की काट के लिए कांग्रेस कल से नारी सम्मान(NARI SAMMAN YOJANA) योजना की शुरुआत कर रही है। कमलनाथ छिंदवाड़ा में महिलाओं के फॉर्म भराकर इस योजना की शुरुआत (NARI SAMMAN YOJANA)करेंगे। इस योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 1500 रुपए हर महीना देने का वादा कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है।

 


कमलनाथ ने मप्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- आज महंगाई की बुलेट ट्रेन चल रही है। महंगाई से सबसे ज्यादा हमारी महिलाएं और बहनें प्रभावित हुई हैं। इनके लिए हमने तय किया है कि हम इनकी आत्मनिर्भरता के लिए इन्हें 1500 रुपए महीना देंगे।  400 – 500 रुपए का सिलेंडर हुआ करता था आज 1100 रुपए का हो गया। एक तरफ भाजपा महिलाओं को एक हजार रुपए देगी दूसरी तरफ मंहगाई की चपत लग रही है।भाजपा सरकार द्वारा शुरु की गई लाड़ली बहना योजना पर कमलनाथ ने कहा- लाडली बहना योजना का फायदा कितने लोगों को मिलता है ये हम देखेंगे। 500 रुपए में सिलेंडर और 1500 रुपए महीना अपनी बहनों को हम देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा बहनों को ये पैसा मिले। 9 तारीख को हम नारी सम्मान योजना लॉन्च करेंगे।

फॉर्म भरकर ही रह जाएंगे- डॉ. नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे जाने पर मप्र के गृह एवं जेल मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कमलनाथ सरकार में वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बना था इसलिए उन्हें चिंता सता रही है,छिंदवाड़ा में हार से बाल बाल बचे थे महिला सम्मान योजना पर कहा कि छिंदवाड़ा तक ही फॉर्म भर कर रह जाएंगे यह योजना भी वर्चुअल रहने वाली है पहले किसानों के साथ छल किया और अब बहनों के साथ छल करने वाले हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें