CONGRESS : पीसीसी चीफ का बड़ा ऐलान...महिलाओं हर महीने मिलेंगे... - CG Sandesh

CONGRESS : पीसीसी चीफ का बड़ा ऐलान...महिलाओं हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, 500 में मिलेगा सिलेंडर

राजस्थान के साथ साथ ही मध्य प्रदेश में भी इस साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार न हो लेकिन पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक घोषणा अभी ही कर दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश में महिला वोटर्स को साधने के लिए बड़ा दांव चला है। इससे पहले सीएम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में महिला वोटर्स के लिए ’लाडली बहना योजना’ योजना चलाई है।


इस योजना में हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया गया है। लेकिन उधर कमलनाथ ने इसकी काट ढ़ूंढ़ निकाली है और उन्होंने भी ’नारी सम्मान योजना’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है की इस योजना में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमत भी केवल 500 रुपये होगी। इसके लिए अभी से फार्म भरवाए जा रहे है।

कमलनाथ का दावा है कि जैसे ही उनकी सरकार बनेगी तो उनके पास ये फॉर्म दर्ज रहेंगे और इस योजना को लागू कर देंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 9 मई यानी आज छिंदवाड़ा जिले के परासिया से इस योजना को लॉन्च करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें