बसना : शराब भठ्ठी से ड्यूटी के बाद घर आ रहे बाइक सवार की सड़क... - CG Sandesh

बसना : शराब भठ्ठी से ड्यूटी के बाद घर आ रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भुकेल के स्कूल के आगे ग्राम गिधली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक सवार शराब भट्ठी में गार्ड का काम करता था. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बालसी निवासी कैलाश रात्रे शराब भठ्ठी बसना में गार्ड का काम करता था और प्रतिदिन मोटर सायकल से घर से बसना आना-जाना करता था. 8 मई को ड्यूटी करने के बाद कैलाश अपनी मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 PA 5572 में बसना से गांव बालसी जा रहा था.

NH 53 रोड़ भुकेल स्कूल के आगे ग्राम गिधली मोड़ के पास पहुंचा था तभी पीछे से कोई अज्ञात वाहन का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दी. कैलाश रात्रे के मस्तक, चेहरा, हाथ पैर में गंभीर चोंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी.

कैलाश के चाचा जोगेन्द्र रात्रे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें