बसना : जलाऊ लकड़ी के नीचे छिपाकर रखे महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार
बसना : भंवरपुर चौकी पुलिस ने घर के बाडी में जलाऊ लकड़ी के नीचे बिक्री के लिए अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब रखे एक आरोपी को पकड़ा.
चौकी भंवरपुर पुलिस को मोबाईल फोन से सूचना मिला कि सौरा पारा भंवरपुर में एक व्यक्ति अपने घर बाडी में जलाऊ लकडी के नीचे बिक्री के लिए अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब छिपाकर रखा है.
सूचना के बाद पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रासबिहारी कालसा पिता बीरबल कालसा उम्र 42 साल निवासी सौरापारा भंवरपुर पकड़ा.
पुलिस ने तालाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के घर बाडी में जलाऊ लकडी के निचे छुपाकर रखे एक प्लास्टिक बोरी में 05 नग बड़ी-बड़ी झिल्ली में भरा प्रत्येक मे 05-05 लीटर जुमला 25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से 8 मई को सुबह 11:30 बजे गिरफतार किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें