केंद्र सरकार पर ममता बनर्जी का निशाना, कहा – मणिपुर में हिंस... - CG Sandesh

केंद्र सरकार पर ममता बनर्जी का निशाना, कहा – मणिपुर में हिंसा के दौरान मारे गए लोगों का स्पष्ट आंकड़ा नहीं दे रही सरकार

violence in manipur – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा ( violence in manipur ) के दौरान मारे गए लोगों का स्पष्ट आंकड़ा नहीं दे रही है, जहां देखते ही गोली मारने का आदेश लागू है।

मैं मणिपुर की स्थिति से बहुत चिंतित हूं – सीएम ममता

TMC प्रमुख ने मणिपुर की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक भी प्रतिनिधि नहीं भेजने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं। सीएम ममता ने कहा कि, न तो पीएम मोदी और न ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बारे में कुछ कहा कि, बीजेपी शासित राज्यों में आखिर हो क्या रहा हैं। बंगाल की सीएम ने कहा कि, मैं मणिपुर की स्थिति से बहुत चिंतित हूं। देखते ही गोली मारने (के आदेश) से हुई मौतों का हमें स्पष्ट पता नहीं चल रहा है, क्योंकि राज्य सरकार कोई सूचना नहीं दे रही है।


जातीय संघर्ष में लगभग 60 लोगों की जान गई हैं – सीएम एन बीरेन सिंह

आपको बता दें कि, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने बाद में कहा था कि, प्रदेश में हुए जातीय संघर्ष में लगभग 60 लोगों की जान गई हैं। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने मणिपुर हिंसा को लेकर दावा किया हैं कि, मणिपुर हिंसा मानव निर्मित संकट हैं। बनर्जी ने आगे केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अमित शाह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इतने व्यस्त हैं कि, मणिपुर जाने के लिए उन्हें एक दिन का भी समय नहीं मिल सका, जबकि उनके पास रक्षा बलों के हेलीकॉप्टर और विमान हैं।

केंद्र सरकार पर ममता का वार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मणिपुर जल रहा है। लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है। चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन लोगों की जान बचाना प्राथमिक कार्य है। भारतीय जनता पार्टी मणिपुर में उतनी व्यस्त नहीं है, जितनी चुनावों में है। वह (अमित शाह) मणिपुर जा सकते थे। वह बाद में बंगाल आ सकते थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें