कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया : राम राम करके पराया माल अपन... - CG Sandesh

कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया : राम राम करके पराया माल अपना कर लेते हैं बजरंग दल वाले

MP NEWS – बजरंग दल के सदस्य और समर्थक आज देश भर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहें हैं। ( MP NEWS ) इसे लेकर बजरंग दल ने बताया हैं कि, हनुमान चालीसा का पाठ मंदिरों, गांवों, तालुका और ज़िलों में किया जाएगा। हनुमान चालीसा के पाठ में लाखों लोग हिस्सा लेंगे।

बजरंग दल कांग्रेस के विरोध में पूरे देश में हनुमान चालीसा पाठ कर रहे है

बजरंग दल ने बताया हैं कि, बजरंग दल का यह हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम कांग्रेस के विरोध में है। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में जारी किए अपने घोषणा पत्र में कहा था जो भी सौहार्द खराब करने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा फिर चाहे वो PFI हो या बजरंग दल उनको बैन किया जाएगा। इस मामले को लेकर हम पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ और कांग्रेस को सद्बुद्धि देने के लिए यह हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा हैं।


बजरंग दल वाले राम-रामकरके पराया माल अपना कर लेते हैं

बजरंग दल को लेकर कर्नाटक से शुरू हुई राजनीति अब मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने बजरंग दल पर निशाना साधते हुए कहा कि, बजरंग दल वाले राम-राम करके पराया माल अपना कर लेते हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन पर कार्रवाई करेंगे।

हनुमान जी के नाम से यह कमाई कर रहे हैं

कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने आगे कहा कि, कोई भी संस्था साफ-सुथरे मन से काम करे वो ठीक होता है, लेकिन यह बजरंगदली हनुमान जी को बदनाम करते हैं। उनके नाम से संगठन बनाया फिर संगठन के नाम से जेब भरने का काम करते हैं। हनुमान जी के नाम से यह कमाई कर रहे हैं, यह गद्दारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें