पूर्व पीएम गिरफ्तार, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर हुए अरेस्ट - CG Sandesh

पूर्व पीएम गिरफ्तार, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर हुए अरेस्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया है. इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे.


इमरान खान की पार्टी पीटीआई की नेता मुसर्रत चीमा ने ट्ववीट कर दावा किया कि वे लोग इमरान खान को टॉर्चर कर रहे हैं. वे इमरान खान को पीट रहे हैं. पीटीआई ने जो वीडियो ट्वीट किया है इसमें इमरान खान के वकील दावा कर रहे हैं कि इमरान खान बुरी तरह से जख्मी हैं. इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आये है। सभी प्रमुख शहरों में उनके समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें