चेक करें आज का रेट : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव! ... - CG Sandesh

चेक करें आज का रेट : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव! नए दाम जारी

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल 76 डॉलर प्रति बैरल के पार है. इस बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है तो वहीं, डीजल का भाव भी अधिकांश जगहों पर 90 रुपये प्रति लीटर से अधिक है।

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता बिक रहा है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे नीचे आ गया है. बिहार में भी पेट्रोल की कीमत में 49 पैसे की गिरावट है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत गिरी है. वहीं, हिमाचल में पेट्रोल 68 पैसे और डीजल 60 पैसे महंगा हो गया है. इसके अलावा झारखंड और कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल है।

 


इन शहरों में भी नए भाव जारी

– नोएडा में पेट्रोल 96.66 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें