बसना : कार में 8 लाख के गांजे की तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : कार में 8 लाख के गांजे की तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार

बसना पुलिस ने बंसुला चौक के पास गांजा तस्करों को पकड़ा. 9 मई को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि उड़ीसा पदमपुर की ओर से बसना तरफ एक ग्रे कलर का स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG04 KT 4136 में एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है.

सुचना के बाद पुलिस बंसुला चौक पदमपुर रोड़ पहुंचकर उडिसा की ओर से आने वाली वाहनों पर निगरानी कर रही थी. इसी दरमियान मुखबिर के बताये ग्रे कलर का स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG04KT4136 आया. पुलिस ने उसे रोककर चालक सत्या नायक से पूछताछ की और कार की तालाशी ली. कार के पीछे डिक्की से दो नग सफेद प्लास्टिक बोरियों को चेक करने पर उसमें 40 पैकेट खाकी रंग के टैप से टेपींग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला.


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 40 किलो 200 ग्राम बोरी सहित कीमती 8,00,000 रूपये, ग्रे कलर का स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG04KT4136 कीमती 3,00,000/- रूपये, एक नग रेडमी कंपनी का मोबाईल टच स्क्रीन कीमती 3000/- रूपये जुमला किमती 11,03000 रुपये जप्त किया.

आरोपी सत्या नायक पिता लखन नायक उम्र 28 साल निवासी गुलगुलापदर थाना मोनोमुंडा जिला बौद्ध हाल झोपडीपडा सोनपुर जिला सोनपुर उडिसा का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नार0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट देहाती नालसी लेकर अपराध कायम किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें