Karnataka Exit Poll: एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिलता दिख रह... - CG Sandesh

Karnataka Exit Poll: एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिलता दिख रहा बहुमत, भाजपा दूसरे नंबर पर आ रही नजर

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो चुका है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम क्षेत्रिय दलों ने इन चुनावों में खूब प्रचार किया और अपने अपने जीत के दावे किए। लेकिन बुधवार शाम को मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा के लिए खुश होने वाले नहीं है।


कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग पूरी होने के बाद चुनावा आयोग ने बताया की 70.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अब लोगों को 13 मई का इंतजार है। वैसे इंतजार के पहले आए एग्जिट पोल की माने तो तो इस बार 10 पोल्स में से 4 में कांग्रेस की सरकार बन रही है। 1 पोल में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।वहीं जेडीएस को 21 से 28 सीट मिलती दिख रही है। ऐसे में 2018 की तरह यह एक बार फिर जेडीएस के बिना यहां कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा 91, कांग्रेस 108, जेडीएस 22 और अन्य को 3 सीट मिल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें