बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में लाटरी के माध्यम से किया गया सीट आवंटन
शासन के आदेश अनुसार प्राचार्य के.के.पुरोहित के निर्देशानुसार तथा जे.आर.डहरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसना, ललित देवता विकासखंड स्रोत समन्वयक बसना की उपस्थिति में 9 मई को लाटरी के माध्यम से सीट आवंटन किया गया.
कक्षा पहली से आठवीं तक चयनित सूची सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है. चयनित विद्यार्थी 15 मई तक आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं. इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. चयनित विद्यार्थियों के आवेदन पश्चात शेष सीटो को प्रतीक्षा सूची से पूर्ण किया जाएगा.
अन्य सम्बंधित खबरें