स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार सवार ने रौंदा, 2 की ... - CG Sandesh

स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार सवार ने रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल

आगरा में आज सुबह तेज रफ्तार कार ने 6 स्कूली बच्चों को रौंद दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 4 घायल हैं। 2-3 बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। बच्चे स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। हादसा डौकी थाना इलाके के बासमहापत गांव में हुआ। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है



अधिकांश एक्सीडेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच होते हैं

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार अधिकांश एक्सीडेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच होते हैं। जिसमें दोपहिया वाहनों की मौत 44% से अधिक होती है। भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का कारण हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में 4,03,116 दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें 1,55,662 मौते और 3,71,884 लोग घायल हुए। कुल हादसों में ओवरस्पीडिंग 58.7% है, जबकि लापरवाह ड्राइविंग या ओवरटेकिंग में 25.7% शामिल हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें