नशेड़ी पिता ने 4 माह के जुड़वां बच्चों की पटक-पटककर की हत्या... - CG Sandesh

नशेड़ी पिता ने 4 माह के जुड़वां बच्चों की पटक-पटककर की हत्या, आरोपी फरार

बिहार। गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी पिता ने अपने ही जुड़वा बच्चों की जान ले ली। आरोपी ने अपने चार माह के जुड़वा बच्चों को पटक-पटककर मार डाला। मौके पर ही दोनों जुड़वा बच्चों की मौत हो गई।


आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसका पति देवेश शर्मा रोज नशा करके घर आता था। गुरुवार को भी नशे में धुत्त होकर घर आया। इसके बाद दोनों का विवाद हो गया। इस विवाद में ही आरोपी ने अपने चार माह के दोनों जुड़वा बच्चों को घर में ही पटक दिया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद आरोपी देवेश शर्मा फरार है। जिसकी पुलिस तलास कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें