NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मि... - CG Sandesh

NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

राजस्थान। कोटा में NEET की तैयारी कर रहे 15 साल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र 11 कक्षा में पढ़ाई करता था। साथ ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा था। मामला शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी इलाके का है।

 


यूपी के बुंदेलखंड का रहने वाला धनेश कुमार कोटा में गिर्राज रेजीडेंसी में रहता था। धनेश चार बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। पिता इलेक्ट्रिशियन और मां सरकारी टीचर है। धनेश डेढ़ महीने पहले ही कोटा आया था। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सुबह धनेश की मां ने कॉल किया था। जब कॉल रिसीव नहीं किया तो महावीर नगर में रहने वाले परिचित स्टूडेंट को कॉल कर धनेश से बात कराने को कहा। हॉस्टल पहुंचने पर संचालक भरत शर्मा को उसने बताया कि धनेश फोन नहीं उठा रहा। रूम पर जाकर देखा तो अंदर से गेट लगा हुआ था। फिर दरवाजे के पीछे से खिड़की खोलकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था।

प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि परिवार से दूर रहने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। हॉस्टल संचालक ने बताया कि धनेश बुधवार रात 8 बजे क्लास से आया था। खाना खाकर साढ़े 8 बजे रूम में गया था। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की जांच की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें