महासमुन्द : महर्षि विद्या मंदिर मचेवा के छात्रों का दसवीं एव... - CG Sandesh

महासमुन्द : महर्षि विद्या मंदिर मचेवा के छात्रों का दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्रावा आयोजित दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुन्द के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की. जिसमे हायर सेकेण्ड्री (12वीं) में प्रथम स्थान कु.पुष्पांजलि यादव पिता राकेश कुमार यादव (89.8 प्रतिशत), द्वितीय स्थान कु. शालिनी चन्द्राकर पिता नरेश चन्द्राकर (87.2 प्रतिशत), तृतीय स्थान कु. अंजलि पटेल पिता फागुलाल पटेल (85.2 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान कु. श्वेता रानी सिन्हा पिता नरसिंग नाथ सिन्हा (85 प्रतिशत), पंचम स्थान आदित्य सोनी पिता चिरंजीव सोनी (84.4 प्रतिशत), मुस्कान साहू (81.6 प्रतिशत), त्रिविजय नेताम (80.6 प्रतिशत) प्राप्त किया. वही हाई स्कूल (10वीं) में भी प्रथम स्थान यश साहू पिता सोहन साहू (89.83 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पृथ्वी दीवान पिता राजशेखर दीवान (89.67 प्रतिशत), तृतीय स्थान कु. मोनिका साहू पिता स्व. गोविन्द साहू (89.33 प्रतिशत) एवं तृषा चन्द्राकर पिता विष्णु चन्द्राकर (89.33 प्रतिशत) द्वारा बराबर प्रतिशत प्राप्त किये चतुर्थ स्थान कु. निहारिका देवांगन (86.50 प्रतिशत), पंचम स्थान माही ठाकुर (83.33 प्रतिशत) एवं यश साहू (82.17 प्रतिशत) जयश्री साहू (80.67 प्रतिशत) प्राप्त किया गया.

प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि 12वीं के विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा तथा 10वीं का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा जिसके बाद विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाए एवं बधाई दी गयी. इस अवसर पर अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आयी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें