सास-ससुर और बहू की दर्दनाक मौत...घर में आग लगने से 3 लोग जिं... - CG Sandesh

सास-ससुर और बहू की दर्दनाक मौत...घर में आग लगने से 3 लोग जिंदा जले

बिहार। मुजफ्फरपुर जिले में कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक घर में आग लगने से परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। आग से परिवार के अन्य सदस्य भी झुलस गए हैं। आग की लपटें देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 11 बजे दिन में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर में आग लगी। इसके बाद परिजन जान बचाकर भागने लगे। घर से सामान निकालने के दौरान सभी लोग आग की चपेट में आ गए। आग की लपेट तेज होने के कारण कुछ ही समय में सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं तीन लोग फिजा मियां, उसकी पत्नी और बहू की मौत हो गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें