बसना : ईट भट्ठे में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में 14 मार्च हुई घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गयी थी. एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने बताया कि ग्राम गढ़फुलझर निवासी मनोहर बीशी पिता गंगांराम उम्र 28 साल को ईट भट्ठा में जलने से गंभीर हालत में ईलाज के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ 4 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने असल मर्ग नबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें