बसना : कार की ठोकर से महिला घायल
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई के आगे पेट्रोल पंप के पास कार की ठोकर से महिला घायल हो गयी. उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सगुनढाप निवासी नेपाल बरिहा पिता चेतन बरिहा उम्र 40 साल 15 फरवरी को अपनी पत्नि और 3 वर्षीय बच्चे के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जी. जी. 5504 से बैंक के काम से बसना आये हुये थे. वे शाम करीबन 4 बजे वापस घर जा रहे थे. साल्हेतराई के आगे पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने के लिये रूके थे.
उसी समय रायपुर की तरफ से आ रही कार क्रमांक सीजी 13 एन. 3333 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी पत्नि जसोवंती बरिहा को एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसके दोनों पैर में चोट लगा. जसोवंती को एंबुलेंस के माध्यम से सी.एच.सी बसना ईलाज के लिये ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर उसी दिन ममता हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया.
स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 12 मई को थाना बसना में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.