कर्नाटक में कांग्रेस को कमान ! जादुई आंकड़ा किया पार - CG Sandesh

कर्नाटक में कांग्रेस को कमान ! जादुई आंकड़ा किया पार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. जिसमें कांग्रेस को लगातार बढ़त मिल रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 115 पर पहुंच गई है. वहीं भाजपा 73 और जेडीएस 29 सीटों पर कब्जा कर पाई है. वहीं 5 सीट अन्य के खाते हैं गई है. कांग्रेस को 43.1%, भाजपा को 36.2% और जेडीएस को 12.8% वोट मिलते दिख रहे हैं. इस बीच कांग्रेस ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है. कांग्रेस ने कर्नाटक में 10 से ज्यादा चार्टड प्लेन बुक किए हैं. रुझान देख कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को बेंगलुरु बुलाया है. जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों को लाने के लिए इन हेलीकॉप्टरों की बुकिंग की गई है.



अब परिणाम भी समाने आने लगे हैं. कर्नाटक के मौजूदा सीएम बसवराज बोम्मई जीत गए हैं. वहीं कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जीत दर्ज कर ली है. कांग्रेस को मिल रहे बहुमत को देखते हुए अब पार्टी सेफ साइड खेलती नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है. जानकारी मिली है, कांग्रेस ने हैदराबाद में रिसोर्ट बुक करा लिया है. दूसरी ओर ये भी जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस ने हैदराबाद में रिसोर्ट बुक करा लिया है. वहीं जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया है.इधर कांग्रेस की जीत से आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर झंडा लहराया. वहीं बेंगलुरु में कांग्रेस के समर्थक माउंट कार्मेल कॉलेज में जश्न मना रहे हैं. AICC मुख्यालय के बाहर भी कांग्रेस समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. कार्यकर्ता जश्न में डूबे हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें